RRB NTPC Reasoning Question in Hindi
आरआरबी एनटीपीसी अध्ययन सामग्री। RRB NTPC Reasoning Study Material. RRB NTPC Reasoning (सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग) Practice Question Set (आरआरबी NTPC सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग प्रश्न हिंदी में). RRB NTPC Study Material in Hindi language. Welcome to the www.letsstudytogether.co online Railway NTPC section. If you are preparing Railway, RRB NTPC, ALP and RRB Group D Exams 201-20, you will come across a section on “Reasoning Ability (सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग) “. Here we are providing you with “RRB NTPC Reasoning Question in Hindi” based on the New Pattern pattern of your daily practice.
This “RRB NTPC Reasoning Question in Hindi (आरआरबी NTPC सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग प्रश्न हिंदी में)“ is also important for other Railway exams such as RRB ALP & Technicians Exam 2019-20.
RRB NTPC Reasoning Question in Hindi | Set – 2
1.S से शुरू हो रहा एक सार्थक शब्द, ARTISTIC शब्द के पहले, दूसरे, तीसरे, पाँचवे और छठे अक्षर से बना है। निम्नलिखित में से शब्द के बीच का अक्षर कौन सा है?
A. E
B. T
C. C
D. A
2.निर्देश: निम्न प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो धारणाएँ दी गई हैं| धारणा एक मानी गई बात होती है| आपको दिए गये कथन के आधार पर तय करना है कि, दी गईधारणाओं में से कौनसी धारणा कथन में निहित है|
कथन: सभी को जासूसी रोमांचकथा पढ़ना पसंद है।
धारणा:
I. अन्य प्रकार की कहानियां नहीं लिखी जाती।
II. कोई भी किसी अन्य प्रकार का लेखन पढ़ना पसंद नहीं करता है।
A. केवल धारणा I निहित है।
B. केवल धारणा II निहित है।
C. धारणा I और II दोनों निहित हैं।
D. ना तो धारणा I ना ही II निहित है।
3.रागा ने राजू से कहा, “ जिस लड़के से में कल समुद्र तट पर मिला था वह मेरे दोस्त की माँ के बहनोई का सबसे छोटा बेटा है|” रागा, लड़के से किस तरह संबंधित है?
A. मौसेरा भाई
B. चाचा
C. भाई
D. निर्धारित नहीं किया जा सकता
4.दिए गए प्रश्न में एक कथन और उसके दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सही मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हो। आपको तय करना है कि कौनसा निष्कर्ष दिए गये कथनों से निकाला जा सकता है।
कथन:
I) गुणवत्ता की कीमत चुकानी पड़ती है।
II) भारत ने शिक्षा के लिए बहुत सारा धन आवंटित किया है।
निष्कर्ष:
I) भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
II) सिर्फ अनुदान से शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. दोनों ही निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. ना तो निष्कर्ष I और ना ही II अनुसरण करते हैं।
5.निम्न सवाल में, एक श्रृंखला दी हुई है, जिसमें एक पद लुप्त है| दिए हुए विकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए जो श्रृंखला को पूर्ण करेगा|
CMM, EOO, GQQ, ……………….., KUU.
A. GRR
B. GSS
C. ISS
D. ITT
6.निर्देश: निम्न सवाल में, दिए हुए विकल्पों से लुप्त संख्या/अक्षर का पता लगाएँI
25 – K – 8, 23 – I – 11, 21 – G – 14, 19 – E – 17, ?
A. 17 – F – 19
B. 19 – C – 17
C. 17 – C – 20
D. 20 – D – 17
निर्देश: (7-10) दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
सात लोग: आकाश, भुवन, चिराग, दीपक, एलेस, फरीक और गगन- सभी की रुचियाँ अलग-अलग हैं जैसे घूमना, पढना, नाचना, चित्रकारी करना, नक्काशी करना, गाना गाना, और मूर्ति बनाना लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में| सभी का सम्बन्ध अलग-अलग राज्यों से है जैसे पंजाब, उड़ीसा, केरला, राजस्थान, महारष्ट्र, गुजरात, और कर्नाटक लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में|
आकाश महारष्ट्र का है| दीपक को मूर्ति बनाना पसंद है| जिसे नक्काशी करना पसंद है वह उड़ीसा का है| जिसे नाचना पसंद है वह गुजरात से है| फरीक, गुजरात, उड़ीसा, राजस्थान और पंजाब कहीं का नहीं है| फरीक को गाना गाना, पढना और चित्रकारी नहीं पसन् है| भुवन केरला, उड़ीसा, पंजाब या राजस्थान से नहीं है| भुवन को न चित्रकारी पसंद है, न घूमना, न पढना और न ही गाना गाना| चिराग को नक्काशी करना पसंद नहीं है और वह पंजाब या राजस्थान का नहीं है| न दीपक न गगन पंजाब से हैं| आकाश को पढना नहीं पसंद| जो केरला से है उसे गाना पसंद है|
7.निम्न में से गाना किसे पसंद है?
A. आकाश
B. चिराग
C. एलेस
D. गगन
8.निम्न से गगन के बारे में दी गयी कौन सी जानकारी सही है?
A. नक्काशी करना – उड़ीसा
B. मूर्ति बनाना – कर्नाटक
C. नाचना – गुजरात
D. गाना गाना – केरला
9.निम्न में से कौन कर्णाटक से सम्बन्ध रखता है?
A. भुवन
B. दीपक
C. फरीक
D. एलेस
10.दी गयी जानकारी के अनुसार निम्न में से कौन सा संयोजन सही है?
A. आकाश – घूमना – महारष्ट्र
B. चिराग- नाचना – गुजरात
C. एलेस – पढना – कर्नाटक
D. दीपक – मूर्ति बनाना – राजस्थान