RRB NTPC Mathematics Practice Question Set in Hindi
RRB NTPC Maths Question in Hindi
आरआरबी एनटीपीसी अध्ययन सामग्री। RRB NTPC Study Material. Maths Question for RRB NTPC in Hindi (आरआरबी NTPC सामान्य गणित प्रश्न हिंदी में). RRB NTPC Study Material in Hindi language. Welcome to the Let’s Study Together online Railway NTPC section. If you are preparing Railway, RRB NTPC, ALP and RRB Group D Exams 2019-20, you will come across a section on “General Mathematics (सामान्य गणित)”. Here we are providing you with “RRB NTPC Maths Question in Hindi” based on the New Pattern pattern of your daily practice.
This “Mathematics Question for RRB NTPC in Hindi (आरआरबी NTPC सामान्य गणित प्रश्न हिंदी में)“ is also important for other Railway exams such as RRB ALP & Technicians Exam 2019-20.
Maths Question for RRB NTPC in Hindi | Set – 7
1.मयंक और अंजलि एक साझेदारी में प्रवेश करते हैं और एक क्षेत्र को खरीदने के लिए 4,40,000 रूपये का निवेश करते हैं। वर्ष के अंत में, वे क्षेत्र को बेच देते है और 76,200 रूपये का लाभ अर्जित करते हैं जिसमें अंजलि का हिस्सा 27,900 रूपये था। तो अंजलि का निवेश क्या था?
A. 161102
B. 150234
C. 161012
D. 150342
Show Correct Answers
A. 161102
चूँकि लाभ को उनके निवेश के अनुपात में बांटा गया है
∴ मयंक का निवेश/अंजलि का निवेश= लाभ में मयंक का हिस्सा/ लाभ में अंजलि का हिस्सा (∵उनके द्वारा एक ही अवधि के लिए राशि निवेश की गयी है)
⇒ मयंक का निवेश/अंजलि का निवेश = (76200 – 27900)/27900
⇒ मयंक का निवेश/अंजलि का निवेश= 48300/27900 = 161/93
इसलिए, अंजलि द्वारा किया गया निवेश = [93/(161+93)] × 440000 = 161102.36 ≈ 161102
∴ अंजलि द्वारा किया गया निवेश 161102 रूपये है।
2. यदि प्याज़ का मूल्य 24 रु./किलो से बढ़ कर 36 रु./किलो हो जाता है, तब एक परिवार को प्याज़ का उपभोग कितने प्रतिशत घटाना चाहिए जिससे व्यय समान रहे?
A. 25
B. 33.33
C. 50
D. 20
Show Correct Answers
B. 33.33
माना कि परिवार ने a किलो प्याज़ और b किलो प्याज़ का उपभोग किया।
⇒ परिवार द्वारा पहले भुगतान किया जाने वाला मूल्य = 24a रु.
⇒ परिवार द्वारा अब भुगतान किया जाने वाला मूल्य = 36b रु.
चूंकि दोनों मूल्य समान होने चाहिए
⇒ 24a = 36b
⇒ b = 2a/3
तो, आवश्यक प्रतिशत = [(a – 2a/3)/a] × 100
⇒ 33.33%
∴ उचित विकल्प 2) है।
3.पांच वर्ष पहले, अजय और उसके पिता की आयु 2 : 9 के अनुपात में थी। यदि, पांच वर्षों के बाद, अजय की आयु उसके पिता की आयु की 4/11 है, तब उसकी वर्तमान आयु क्या है?
A. 10 वर्ष
B. 15 वर्ष
C. 20 वर्ष
D. 25 वर्ष
Show Correct Answers
B. 15 वर्ष
माना पांच वर्ष पहले अजय और उसके पिता की आयु 2x और 9x थी।
पांच वर्षों के बाद,
अजय की आयु = (4/11) × पिता की आयु (दिया गया है)
⇒ 2x + 10 = (4/11) × (9x + 10)
⇒ 11 × (2x + 10) = 4 × (9x + 10)
⇒ 22x + 110 = 36x + 40
⇒ 36x – 22x = 110 – 40
⇒ 14x = 70
⇒ x = 70/14 = 5
⇒ अजय की वर्तमान आयु = 2x + 5 = (2 × 5) + 5 = 10 + 5
∴ अजय की वर्तमान आयु 15 वर्ष है।
4. 9 क्रमागत संख्याओं का औसत 37 है। तो इन 9 संख्याओं में से सबसे छोटी संख्या क्या है?
A. 26
B. 38
C. 29
D. 33
Show Correct Answers
D. 33
संख्याएँ x, (x +1), (x + 2), (x + 3), …(x + 8) है
इन 9 संख्याओं का औसत = 37
∴[x+(x+1)+(x+2)+(x+3)+…+(x+8)]/9=37
⇒x+(x+1)+(x+2)+(x+3)+…+(x+8)=333
⇒9x+(1+2+3+…+8)=333
∵ 1 + 2 + 3+ …+ n = n(n + 1)/2
⇒9x+8(8+1)/2=333
⇒ 9x + 4 × 9 = 333
⇒ 9x = 297
⇒ x = 33
5.यदि किसी संख्या के 6/7 भाग का 4/5 भाग 216 है, तो उस संख्या का 8/9 भाग क्या होगा?
A. 179
B. 280
C. 160
D. 269
Show Correct Answers
B. 280
माना कि संख्या x है।
(4/5) × (6/7) × x = 216
X = 315
संख्या का 8/9 भाग = (8/9) × 315 = 280
6.सैंडी और मैंडी एक कार्य का (8/13) भाग करते हैं और शेष कार्य एंडी पूरा करता है। यदि सैंडी, मैंडी और एंडी वह कार्य 2600 रूपये में लेते हैं, तब एंडी का क्या हिस्सा (रूपये में) है?
A. 1600
B. 1400
C. 800
D. 1000
Show Correct Answers
D. 1000
माना कि कुल कार्य a है।
⇒ सैंडी और मैंडी द्वारा किया गया कार्य = 8a/13
⇒ एंडी द्वारा किया गया कार्य = a – 8a/13 = 5a/13
उन 3 व्यक्तियों द्वारा ली गई कुल धनराशि = 2600 रूपये
⇒ एंडी का हिस्सा = 2600 × [(5a/13)/a]
⇒ एंडी का हिस्सा = 1000 रूपये
∴ उचित विकल्प 4) है।
7.निम्न का लगभग मान ज्ञात कीजिये :
(1621.01 ÷ 389.89) + [(978.87 – 218.18) ÷ 391.19]
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8
Show Correct Answers
C. 6
पदों का लगभग मान पर रखने पर,
1621.01 ≅ 1620
389.89 ≅ 390
978.87 ≅ 979
218.18 ≅ 218
391.19 ≅ 391
अतः, व्यंजक का लगभग मान होगा,
(1620 ÷ 390) + [(979 – 218) ÷ 391]
= 4.15 + (761 ÷ 391)
= 4.15 + 1.94
= 6.09
≈ 6
8.तीन नल A, B और C एक साथ किसी टंकी को 5 मिनट में भर सकते हैं| नल A अकेले इस टंकी को 10 मिनट में भर सकता है और नल B अकेले इस टंकी को 20 मिनट में भर सकता है| नल C इस टंकी को अकेले कितने समय में भरेगा?
A. 8 मिनट
B. 12 मिनट
C. 20 मिनट
D. 40 मिनट
Show Correct Answers
C. 20 मिनट
मान लें कि नल C अकेले इस टंकी को भरने में c मिनट लेता है|
दिया गया है, नल A, B और C एक साथ किसी टंकी को 5 मिनट में भर सकते हैं|
साथ ही नल A अकेले इस टंकी को 10 मिनट में और नल B अकेले इस टंकी को 20 मिनट में भर सकते हैं|
∴ 1 मिनट में,
A,B और C द्वारा भरा गया टंकी का हिस्सा = 1/5
A द्वारा भरा गया टंकी का हिस्सा = 1/10
B द्वारा भरा गया टंकी का हिस्सा = 1/20
C द्वारा भरा गया टंकी का हिस्सा = 1/c
⇒1c+110+120=15⇒1c=15−320⇒1c+110+120=15⇒1c=15−320
⇒ 1/c = 1/20
⇒ c = 20 मिनट
9. एक थोक विक्रेता 24 रूपए प्रति किलो के 23 किलो चावल को दूसरी किस्म के 37 रूपए प्रति किलो के 27 किलो चावल के साथ मिला देता है एवं उस मिश्रण को 35 रूपए प्रति किलो बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?